ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs of Hindostan) कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल बिल्कुल नहीं दिखा सकी जो इससे अपेक्षा थी। यह हालात तब हैं जबकि फिल्म में अमिताभ बच्चन और आमिर खान जैसे बॉलीवुड के दो सबसे बड़े चेहरे पर्दे पर नजर आए थे। वैसे फिल्म के बारे में आशंकाएं तभी साफ होने लगीं थीं जब इसका टीजर सामने आया था। सोशल मीडिया पर लोगों ने फिल्म का जमकर मजाक उड़ाया। इतना ही नहीं अमिताभ बच्चन और आमिर खान को लेकर भी मीम्स बने। कई जोक्स भी इस फिल्म को लेकर शेयर किए जाने लगे। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर इसका इंप्रेशन अच्छा नहीं रहा। अब इस फिल्म को लेकर एक नई बात मीडिया रिपोर्ट्स में कही जा रही है। आइए इसको आपसे शेयर करते हैं।
थिएटर ओनर्स की मांग
bollywoodhungama.com की एक रिपोर्ट के मुताबिक, थिएटर मालिक इस फिल्म के खराब प्रदर्शन से काफी दुखी हैं। उनको उम्मीद थी कि बड़े बजट और बड़े कलाकारों वाली यह फिल्म दीपावली पर उनकी चांदी कर देगी। लेकिन, हुआ इसका उल्टा। फिल्म के डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य हैं। वेबसाइट के मुताबिक, फिल्म के निर्माण पर करीब 275 करोड़ रुपए खर्च हुए और इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बीते 10 दिन में सिर्फ 143 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब थिएटर मालिक पैसा वापस मांग रहे हैं।
किसको फायदा हुआ
फिल्म से थिएटर मालिक घाटे में हैं। दर्शकों ने भी इसे खारिज कर दिया। लेकिन, कहा जा रहा है कि इस फिल्म से यश राज फिल्म्स के सब डिस्ट्रीब्यूटर्स नुकसान के बजाए फायदे में हैं। इसकी वजह यह है कि वो अपनी पॉलिसी के तहत कमीशन पर फिल्मों डिस्ट्रीब्यूट करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यश राज बैनर की सभी फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूटर्स एक तय कमीशन पर ही डिस्ट्रीब्यूट करते हैं। ये करीब 10 से 12 फीसदी होता है। वेबसाइट ने कुछ आंकड़ों के आधार पर बताया है कि किस क्षेत्र में थिएटर मालिकों को करीब कितना नुकसान हुआ।
जींद में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के बड़े बेटे अजय चौटाला ने शनिवार को नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी। इस दौरान उन्होंने सीधे-सीधे अभय चौटाला पर निशाना साधा। उन्होंने एक बार फिर वही कविता की पंक्तियां पढ़ी, जो उन्होंने पैरोल पर बाहर आने के बाद दिल्ली स्थित दुष्यंत चौटाला के आवास पर पढ़ी थी। उन्होंने इन पंक्तियों को पढ़कर फिर से अभय चौटाला को दुर्योधन साबित करने की कोशिश की।
अजय चौटाला ने अभय की और इशारा करते हुए कहा कि पांडवों ने तो 5 गांव मांगे थे, तब दुर्योधन ने कहा था कि सुई की नोक के बराबर जगह भी नहीं देंगे। तब पांडवों ने कहा था कि जा दुर्योधन जीवन होगा या मरण होगा। तू धराशायी होगा और इस हिंसा का तू उत्तरदायी होगा।
दिग्विजय चौटाला ने भी मंच से पढ़ी पंक्तियांः दिग्विजय चौटाला ने मंच से अपने संबोधन में कविता की पंक्तियों से निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने संघर्ष के विचारों की नींव रखी है। हम आगे बढ़े क्योंकि हमारी नियत अच्छी थी। ये तख्त ये ताज सब बदल देंगे, ये महाभारत है यहां पांडवों की जीत पक्की है।
दुष्यंत ने भी मंच से पढ़ी पंक्तियांः अभय चौटाला द्वारा कांग्रेसी बताए जाने की बात पर दुष्यंत चौटाला ने मंच पर मौजूद बहुत से चर्चित चेहरों के नाम लेते हुए कहा कि कुछ लोग इन्हें भी कांग्रेसी बता रहे होंगे। इसके बाद दुष्यंत ने पंक्तियां पढ़ते हुए कहा कि हम जोड़ते रहे, वो तोड़ते रहे, हम मिलते रहे, वो धमकाते रहे, वक्त आ गया है साथियों, पूरा हिसाब लेंगे, कार्यकर्ता के पसीने का पूरा हिसाब लेंगे।
Subscribe to:
Comments (Atom)
فيروس كورونا: ما دور منظمة الصحة العالمية ولماذا أوقف ترامب تمويلها؟
نشرت صحيفة الغارديان تقريرا لبيتر بومونت وسارة بوسيلي، بعنوان "ماذا تفعل منظمة الصحة العالمية ولماذا أوقف ترامب تمويلها؟" ويقول ...
-
英国新首相约翰逊(莊汉生)上任初始立即显示全力打破僵局的态势 。政府新内阁解职大半前任特蕾莎·梅(文翠珊)政府大员,包括前财相哈蒙德和前外相、党魁竞争对手亨特。新内阁要员几乎清一色是坚定脱欧派和自由市场派。 英国多名资深媒体分析人已表示,从新内阁改组力 度之大可以看出约翰逊首...
-
Переговоры о перемирии между США и Китаем сорвалис ь, не успев начаться. Дональд Трамп дважды за неделю повысил ставки, и экономическая войн...
-
位于北京房山区黄山店村 ,海拔370米,总面积约2000亩,是远近闻名的红叶观光区。每年秋季,漫山遍野的红叶吸引着四面八方的游客纷至沓来, 尽享田园风光 ,原本寂静的小山村热闹得不亦乐乎。然而, 在得到开发利用之前 ,由于带不来任何经济收益,坡峰岭曾长期被 当地人戏称为“破破岭 ...